मुरहू में अज्ञात युवक की हत्या
खूंटी | मुरहू थाना क्षेत्र के कोटामाटी जंगल से पुलिस ने बुधवार को एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हुई है। युवक की मौत धारदार हथियार से मारकर तथा पत्थरों से कूच कर की गई हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।