पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उन्नाव रेप केस : इस मंदिर के पास लड़की को 5 दिन तक करके रखा था कैद, किया था गैंग रेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उन्नाव. उन्नाव का माखी गांव जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर है। 12 हजार गांव की आबादी है। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता और आरोपी भाजपा विधायक विधायक कुलदीप सेंगर इसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के घर महज 100 मीटर की दूरी पर हैं। पीड़िता के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गांव का ही चौराहा है। यहीं पर 3 अप्रैल की शाम को दुष्कर्म पीड़िता के पिता को विधायक के भाई अतुल सिंह से घर से घसीटते हुए लाकर पिटाई की थी। जिनकी बाद में 9 अप्रैल को मौत हो गई थी। विधायक को चरित्रहीन नहीं कहेगा...

 

- भास्कर ने माखी गांव में लोगों से बात की तो लोगों ने विधायक को दबंग तो बताया, पर दुष्कर्म करने की घटना को सही नहीं माना। लोग कहते हैं, विधायक जी किसी को मरवा तो सकते हैं, पर दुष्कर्म नहीं कर सकते हैं। 
- विधायक के घर से 100 मीटर दूर एक घर के बाहर बुजुर्ग चारपाई पर बैठे हुए हैं।

- कहते हैं कि पीड़िता के पिता को मारते हुए सभी ने देखा। उन्हें पहले गांव में पीटते हुए घुमाया। फिर चौराहे लाठियों से पीटा। वो असहाय होकर बस गाली दे रहा थे। 
- माखी चौराहे पर एक युवक ने कहा कि पूरे गांव में किसी से भी पूछ लीजिए कोई विधायक को चरित्रहीन नहीं कहेगा।

- कुछ युवकों ने बताया कि कुलदीप के भाई अतुल सिंह और मनोज सिंह हैं। दोनों विधायक के बलबूते गुंडई करते हैं।

- 2012 में कुलदीप ने विधायकी जीतने के बाद एक जर्नलिस्ट जो उनके खिलाफ लिखता था, उसे सरे बाजार पीटा था।

 

क्या है पूरा मामला

 

- मामला पिछले साल 4 जून का है। 17 साल की किशोरी की मां ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत की थी।
- 3 अप्रैल को विधायक के भाई अतुल ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
- 8 अप्रैल रविवार को पीड़िता ने परिवार समेत मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।।
- 9 अप्रैल को पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत हो गई। महिला ने उन्नाव में परिवार के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया था।
- मामले में माखी थाने के एसओ समेत 6 कॉन्स्टेबल पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।