पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असंगठित श्रमिक सम्मेलन में सीएम का ऐलान, 10 जून से किसानों को गेंहू और धान पर प्रोत्साहन राशि होगी आवंटित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर/भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को असंगठित श्रमिक एवं तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में भाग लेने होशंगाबाद पहुंचे। मंच से घोषणा करते हुए उन्होंने 10 जून को प्रदेश के किसानों को गेंहू और धान पर प्रोत्साहन राशि का आवंटित किए जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने 13 जून को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का लाभ हितग्राहियों को सौंपे जाने की बात भी कही। यहां से वे देवास पहुंचे जहां उन्होंने असंगठित श्रमिक सम्मलेन में भाग लिया।

 

- भरी गर्मी के बीच आयोजित सम्मेलन में मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री के साथ ही सभा में आने वालों के लिए एसी, कूलर और पंखों की व्यवस्था की थी। इसके अलावा ठंडे पानी के पाउच की भी व्यवस्था की गई थी।

 

गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

- सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 जून को प्रदेश के किसानों को गेंहू और धान पर प्रोत्साहन राशि का का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा 13 जून को सीएम जनकल्याण योजना के लाभार्ती को योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षा को लेकर कहा कि गरीब और मजदूरों के बच्चे जितना चाहें पढ़ें, उनकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। चाहे वो उच्च शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखते हों या फिर विदेशों में बढ़ने की चाह। सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए श्रमिक कल्याण योजना बनाई है।

 

- इसके अलावा सीएम ने एक बार फिर से दोहराया कि मप्र में कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा। हर किसी को सरकार छत देगी। हर गरीब को प्रदेश में रहने के लिए जमीन दी जाएगी। जिन गरीबों के पास छत नहीं है, उन्हें सरकार चार साल में पक्के मकान बनाकर देगी। सीएम ने हितग्राहियों को आवासीय पट्टे देने की बात भी कही।

 

सरकार देगी गर्भवती महिलाओं को 4 हजार रुपए

- सीएम ने कहा कि सरकार गरीब प्रेग्नेंट महिलाओं को 6 से 9 माह की के बीच 4 हज़ार रुपए और बच्चे के जन्म के बाद 12 हज़ार रुपए देगी। इस राशि से जच्चा और बच्चा पौष्टिक आहार ग्रहण कर पाएगा। इसके अलावा सीएम ने बिजली बिल को लेकर भी कहा कि गरीबों को सिर्फ 2 सौ रुपए में महीने भर बिजली दी जाएगी।

 

देवास में सीएम ने किया 500 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन

- 500 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण।
- हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण।
- असंगठित श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्रों का वितरण।
- 34 हजार 555 तेंदूपत्ता श्रमिकों को ई-पेमेंट से 7.40 करोड़ रु. का बोनस वितरण की शुरुआत।
- जिले को खुले में शौच मुक्त देवास जिले की घोषणा की।
- सौभाग्य योजना में शतप्रतिशत घरों में विद्युतीकरण की भी घोषणा।
- चरण पादुका योजना के हितग्राहियों को जूते, चप्पल, पानी की बोतल, साड़ियों का वितरण।

 

खबरें और भी हैं...