पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इराक सीरिया में विदेशी जिहादियों को रोकना ज़रूरी

इराक-सीरिया में विदेशी जिहादियों को रोकना ज़रूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक और सीरिया में विदेशी जेहादियों को रोकने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है.

सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इस बाध्यकारी प्रस्ताव से कई देशों को ये सुविधा होगी कि वो विदेशी जिहादियों की भर्ती और उन्हें वित्तीय मदद पर रोक लगा सकेंगे.

अमरीका ने सीरिया और तुर्की की सीमा पर आईएस के ठिकानों पर हमले किए हैं

ओबामा का कहना था कि जिहादियों से मिल रही चुनौती से कोई देश अकेले नहीं निपट सकता.

रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सुरक्षा परिषद में कहा कि उनका देश जिहादियों के खिलाफ अमरीकी प्रशासन के प्रस्ताव का समर्थन करता है.

मानव सभ्यता का शत्रु

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि आतंकवाद मानव सभ्यता का शत्रु है. उन्होंने कहा कि चीन आतंकवादी संगठनों के बारे में मिली जानकारी आपस में बांटेगा और इंटरनेट पर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की कोशिशों को पुख्ता करेगा.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद की ज़हर भरी विचारधारा को जड़ से हार देना होगा.

इससे पहले, राष्ट्रपति ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए इस्लामिक स्टेट को \'मौत का जाल\' करार दिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)