पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : निजी बस में आई करंट, आग लगी

उप्र : निजी बस में आई करंट, आग लगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र : निजी बस में आई करंट, आग लगी

थानाध्यक्ष मटौंध शशि कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर एक निजी बस संख्या-एमपी-36 पी, 0114 बांदा से मध्यप्रदेश के गौरिहार-छतरपुर बारात लेने जा रही थी। बस जब दुरेंडी गांव के पास बालू से भरे ट्रकों के जाम में फंस गई, तब चालक ने खेत से बने वैकल्पित रास्ते से बस को निकालने की कोशिश की, तभी हाईटेंशन (11000) बिजली लाइन की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। कुछ ही समय बाद बस जलकर खाक हो गई।
उन्होंने बताया कि बस में हादसे के वक्त चालक और परिचालक के अलावा कोई सवारी नहीं थी, चालक ने कूदकर जान बचा ली, जबकि परिचालक राहुल (18) झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...