पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : भाजपा ने घोषित किए 10 एमएलसी उम्मीदवार

उप्र : भाजपा ने घोषित किए 10 एमएलसी उम्मीदवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र : भाजपा ने घोषित किए 10 एमएलसी उम्मीदवार

प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में शामिल दो नेता योगी सरकार के मंत्री हैं, जबकि तीन समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं। बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर आने वाले जयवीर सिंह को भी भाजपा ने टिकट दिया है। इनके साथ ही संगठन से जुड़े भाजपा के पदाधिकारियों को भी इस बार परिषद में भेजने की तैयारी है।
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह व मोहसिन रजा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, जयवीर सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासगर सोनकर, अशोक कटारिया व अशोक धवन शामिल हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...