पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Up Bjp President Said Rahul Can't Speak Anywhere For 15 Mins Without Consulting A Slip

राहुल गांधी किसी भी सार्वजनिक समारोह में बिना पर्चा देखे 15 मिनट नहीं बोल सकते : यूपी भाजपा प्रवक्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ.   राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न देने वाले बयान पर भाजपा ने बुधवार को तंज कसा। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'राहुल कहीं भी बिना पर्ची देखे 15 मिनट नहीं बोल सकते और प्रधानमंत्री को चुनौती दे रहे हैं। यह हास्यस्पद है।' बता दें कि मंगलवार को अमेठी में राहुल गांधी ने कहा था, "हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर हमें 15 मिनट संसद में भाषण देने के लिए मिल जाएं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।"

 

कांग्रेस राहुल को बोलने से रोकती है : त्रिपाठी
- राकेश त्रिपाठी ने कहा, "विपक्ष ने संसद का कामकाज स्थगित कर दिया। अगर कोई राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोक रहा है, तो वह खुद कांग्रेस है। जब छात्रों ने राहुल गांधी को विकास पर सवाल पूछा तो वे प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष देने लगे।"


अमेठी और रायबरेली में विकास क्यों नहीं?
-भाजपा प्रवक्ता ने पूछा, "राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि क्यों अमेठी और रायबरेली को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। दोनों लोकसभा सीटों पर गांधी परिवार के सदस्यों ने सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किया है। वे लंबे समय तक केंद्र में सत्ता में रहे। वे अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को उठाते हुए असफल रहे।"

-त्रिपाठी ने कहा, " राहुल गांधी मुझे बताएं कि अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री को कितनी बार एक पत्र लिखा है या समस्याओं की जानकारी देने के लिए मुलाकात की है।"


अमेठी और रायबरेली की जनता सिखाएगी सबक 
- राकेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अमेठी और रायबरेली तक विकास योजनाएं पहुंचने लगी। वहां की जनता 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। 


मोदी ने बैंकिंग सिस्टम बर्बाद किया- राहुल 
- देश के 8 राज्यों में जारी नकदी संकट पर मंगलवार को अमेठी में राहुल ने कहा था कि इस सरकार ने देश के बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। आज देश के हालात खराब हैं। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन देश एक बार फिर कतारों में खड़ा है। क्या इन्हीं अच्छे दिनों की बात की जा रही थी। 
-राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पास यात्रा करने का समय है लेकिन, लोकसभा को 15 मिनट नहीं दे सकते हैं। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर हमें 15 मिनट संसद में भाषण देने के लिए मिल जाएं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।

खबरें और भी हैं...