उप्र : अलीगढ़ में मुठभेड़, 3 डकैत ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
उप्र : अलीगढ़ में मुठभेड़, 3 डकैत ढेर, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार साहनी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से पुलिस को डकैतों के दादों थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिस पर क्यूआरटी टीम और सर्विलांस टीम ने तुरन्त एक्शन लिया और इलाके में चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने बदमाशों को गांव सीकरी जंगलों में घेरा, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए। वहीं अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी विनोद और मनोज गोली लगने से घायल हो गए। पांचो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एसएसपी ने बताया कि जब डकैतों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस दौरान पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आदित्य, एहसान और वसीम बताया। डकैतों ने बताया कि कासगंज के सहावर में पिछले दिनों हुई डकैती में वह शामिल थे, जिसमें उन लोगों ने चार लोगों की हत्या भी की थी। एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों बदमाशों की मौत हो गई। बदमाशों के कब्जे से तमंचे, पिस्टल और डंडे मिले हैं। मारे गए दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फरार बदमाश की तलाश जारी है।
--आईएएनएस