उप्र : फरार हत्यारोपी 21 साल बाद गिरफ्तार
उप्र : फरार हत्यारोपी 21 साल बाद गिरफ्तार
थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी जगदीश चंद्र के मुताबिक, पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट में उप्र राज्य सरकार की ओर से दायर अपील व सीजेएम के आदेशानुसार, वर्ष 1997 से लापता आरोपी सुरेश उर्फ पप्पू को काफी तलाश के बाद आगरा के गुलाब नगर स्थित उसके अस्थायी घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में एसओ जगदीश चंद्र, एसआई कमल किशोर, सिपाही देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शामिल थे।
--आईएएनएस