उप्र : गोंडा के ग्रामीण इलाके में घुसा बाघ, किसान को किया घायल
उप्र : गोंडा के ग्रामीण इलाके में घुसा बाघ, किसान को किया घायल
अधिकारियों के मुताबिक, \"\"ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग की टीम बुलाई गई है।\"\"
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, \"\"नवाबगंज के हरिहरपुर गांव का किसान सुरेश निषाद बुधवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच उसने अपने पास बाघ देखा और शोर मचाया जिसके बाद बाघ ने किसान पर हमला कर दिया।\"\"
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के प्रधान तीरथराम यादव को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
वन विभाग के उपनिरीक्षक इंद्रमणि ने बताया, \"\"बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से टीम आ रही है। टीम आने तक पुलिस पहरा दे रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।\"\"
--आईएएनएस