पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाराणसी हादसा: सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल हटाए गए, डिप्टी CM ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त का दिया निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ. यूपी सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह जेके श्रीवास्तव को सेतु निगम का नया एमडी बनाया गया है। बता दें कि वाराणसी हादसे में सीएम ने 3 सदस्यी टीम गठित कर 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट आने के पहले यह कार्रवाई की गई है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में इनका नाम शामिल हगो सकता है इसलिए कार्रवाई की गई है। सेतु निगम के एमडी पद से हटाए गए  राजन मित्तलके पास यूपी आरएनएन का चार्ज है।

 

 

 


केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, जेके श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया। राजन मित्तल को प्रबंध निदेशक पद से तत्काल कार्यमुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए।
-बता दें की वाराणसी हादसे के दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने यहां चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। केशव प्रसाद मौर्य ने लापरवाही बरतने पर सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एचसी तिवारी, परियोजना प्रबंधक केआर सूदन, सहायक अभियंता राजेश सिंह व अवर अभियंता लाल चंद को निलंबित कर दिया था।

 

सीएम ने भी गठित की है कमेटी
- वहीं, सीएम ने भी जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी जिसकी आज आनी है। सीएम ने कमेटी को हादसे के 48 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।


क्या है मामला
- वाराणसी में मंगलवार की शाम एक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के दो बीम गिर गए थे जिसके कारण 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

अक्टूबर, 2015 से शुरू हुआ था पुल निर्माण का काम

- सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में इस पुल निर्माण के लिए 2 मार्च 2015 को 12973.80 लाख रुपए का बजट मंजूर हुआ था, अक्टूबर 2015 में पुल बनना शुरू हुआ। पुल का निर्माण पूरा करने की सीमा अक्टूबर 2018 तय की गई खी, लेकिन अब तक 47 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है।

खबरें और भी हैं...