पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. शिया वफ्क बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेटर लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपने लेटर में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य सज्जाद नोमानी, असदउद्दीन ओवैसी और दारूल उलूम देवबंद के कुछ मौलवियों पर हत्या की साजिश करने की बात कही है। रिजवी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम के जो गुर्गे मेरी हत्या करने के लिए आए थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से पकड़कर खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस इसके लिए बधाई की पात्र है। इससे यह पता चलता है कि वर्तमान समय में मेरे मुल्क की खुफिया तंत्र कितनी मजबूत है।
क्या लिखा है लेटर में
- रिजवी ने अपने लेटर में लिखा है कि हिन्दुस्तान की कट्टरपंथी ताकतें राम मंदिर के मामले में मुझको रास्ते से हटाना चाहती हैं। राम के नाम पर मेरे खून से होली खेलने की तैयारी की जा रही है।
- मेरी निजी जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कुछ कट्टरपंथी सदस्य सज्जाद नोमानी, असदउद्दीन ओवैसी और कुछ दारूल उलूम देवबंद से जुड़े मौलवी सीधे तौर पर आतंकी संगठनों और दाऊद इब्राहिम के संपर्क में हैं और मेरी हत्या की साजिश हिन्दुस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी रची जा रही है।
- मेरे द्वारा अयोध्या में राम मंदिर बनाने की आवाज उठाई गई है और मदरसों पर निगरानी और उसेम उच्च शिक्षा दिए जाने पर भी आवाज उठाई है। कुछ मदरसे आज भी आतंकियों का संरक्षण केन्द्र बने हुए हैं। इन पर कार्यवाई किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो हिन्दुस्तान में हिन्दू समाज, शिया समाज एवं सुन्नी समाज के धर्म निरपेक्ष वर्ग खते में हैं और जेहादी संगठनों के निशाने पर है।
मेरी सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी
- इंटलीजेंस की रिपोर्ट यह है कि मेरा लगातार पीक्षा किया जा रहा है। इसके बावजूद भी मुझको मात्र दो सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। अगर कोई घटना घटित हो जाती है तो हमारे साथ-साथ वेचारे वह भी मारे जाएंगे। मुझे सुरक्षा दिया जाना अति आवश्यक है ताकि मरने से पहले तक हम अपने विचारों के जरिए राष्ट्रहित में कुछ कर सकें।
- या तो मेरी सुरक्षा पूर्ण रूप से हटा ली जाए यो मुझे परिस्थियों को देखते हुए पूरी सुरक्षा दी जाए।
बुलंदशहर के पकड़े गए हैं दाऊद के गुर्गे
-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दाऊद इब्राहिम के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारियां शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रचने के आरोप की गई हैं। रिजवी ने जनवरी में उन्हें फोन पर दाऊद की ओर से धमकी मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
कौन हैं वसीम रिजवी?
- वसीम रिजवी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं। वे अयोध्या में विवादित जगह पर राम मंदिर बनाए जाने के पक्षधर हैं।
- उन्होंने अयोध्या में मंदिर और लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन बनाने का प्रस्ताव भी रखा था।
- रिजवी ने कुछ दिन पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को एक लिस्ट भी भेजी थी। इसमें कुछ मस्जिदों के नाम थे। रिजवी का दावा था कि ये मस्जिदें मुगलकाल में मंदिर तोड़कर बनाई गईं। उनका कहना है कि ये सभी मस्जिदें हिंदुओं को सौंप दी जानी चहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.