पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 3 मरे, 6 घायल

उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 3 मरे, 6 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 3 मरे, 6 घायल

मथुरा से सवारियां लेकर नोएडा के लिए निकली प्राइवेट बस सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल क्षेत्र के गांव जिकरपुर के पास अनियन्त्रित होकर आगे चल रही ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आए लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को निकाला। लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक राजेश (29), बस सवार संजय कुमार (18) निवासी प्रतापगढ़ और प्रीति दास (35) निवासी हुसैनगंज, लखनऊ की मौत हो चुकी थी। वहीं 6 लोग घायल थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से जेवर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...