पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : मुंबई से वाराणसी एसी बस सेवा शुरू

उप्र : मुंबई से वाराणसी एसी बस सेवा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र : मुंबई से वाराणसी एसी बस सेवा शुरू

गर्मी के मौसम में उत्तर भारतीयों को रेल यात्रा की महासमस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर भारतीय महासंघ आगे आई है।
महासंघ के अध्यक्ष विनय दुबे ने यहां बताया कि उत्तर भारतीय महासंघ द्वारा 21 मई को मुबंई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान बोरीवली से शाम 7 बजे पहली बस को रवाना किया गया। यह बस वापसी में 24 मई को वाराणसी के लहरतारा मड़इला से दोपहर 3 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जाने के लिए केवल रेल व हवाई सेवा का ही विकल्प उत्तर भारतीय समाज के पास रहा है। छुट्टियों व त्योहारों पर रेल टिकट की कालाबाजरी व आसमान छूते हवाई टिकटों की दर से हर उत्तर भारतीय अपने आप को ठगा महसूस करता है। इस दयनीय स्थिति से थोड़ी राहत दिलाने के लिए मुंबई-वाराणसी-मुंबई वातानुकुलित शयनयान बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। बस में स्लीपर सीटें हैं और किराया 2500 रुपये रखा गया है।
महासंघ का दावा है कि समाज को टिकटों की कालाबाजारी व धांधली से छुटकारा दिलाने के लिए यह कदम उठाया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...