एमजीएम अस्पताल में महिला से दुष्कर्म पर सदन में हंगामा
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म मामले पर शुक्रवार काे विधानसभा में हंगामा हुअा। भाजपा विधायकाें ने वेल में अाकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अनंत अाेझा ने दाे बार दैनिक भास्कर लहराते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया। लेकिन स्पीकर ने उसे अमान्य कर दिया।
शुक्रवार काे प्रश्नकाल के दाैरान विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म जैसी घृणित घटना हुई है। लेकिन सरकार ने अब तक काेई कार्रवाई नहीं की। सरकार तत्काल कार्रवाई कर दाेषियाें काे दंडित करे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के एसएसपी काे जांच के लिए कहा गया है। सरकार कार्रवाई भी करेगी। उन्हाेंने इस घटना काे संदेहास्पद भी बताया। इसके बाद हंगामा शुरू हाे गया अाैर भाजपा विधायक वेल में अा गए। इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री अालमगीर अालम ने कहा कि जांच कराई जा रही है। विपक्ष ने स्पीकर से नियमन देने की मांग की तो स्पीकर ने कहा कि सरकार ने बता दिया है कि जांच हाे रही है ताे सबकाे संतुष्ट हाे जाना चाहिए। इस मामले में नियमन देने की काेई जरूरत नहीं है।
दैनिक भास्कर लहराकर बाेला विपक्ष-कार्रवाई हाे