पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेवभोग। महिला शसक्तिकरण और नशा मुक्ति की रोल मॉडल उर्मिला मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विवाह में शामिल होने का न्यौता देने पहुंची। न्योता देने के साथ ही उसने अपने तबादले की समस्या भी बताई। मुख्यमंत्री ने उससे कहा कि विवाह की तैयारी करो, तबादले का मामले मैं समझ लूंगा। भरोसा दिलाया कि गरियाबंद मुख्यालय नहीं देवभोग में ही वह पदस्थ रहेगी।
- शराबी को विवाह मंडप से लौटाने के बाद महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति की रोल मॉडल बनी लाटापारा की बेटी उर्मिला 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास रायपुर गई। जहां उसने 26 अप्रैल को देवभोग के युवक के साथ अपनी शादी का न्यौता दिया।
- न्यौता के साथ उर्मिला ने जिला कमांडेंट के उस तबादला आदेश से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिसमें देवभोग छोड़कर उसे 12 अप्रैल से ही गरियाबंद जिला मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए गए थे। आपबीती सुनने के बाद डॉ. रमन ने उर्मिला को तबादले की चिंता छोड़ कर विवाह की तैयारी करने को कहा। उन्होंने उर्मिला को अश्वस्त किया कि वह देवभोग में ही पदस्थ रहेगी।
मिनीमाता सम्मान से नवाजी जा चुकी है उर्मिला
- वर्ष 2015 में उठाए गए साहसिक कदम के बाद 2016 में राज्य अलंकरण के मिनीमाता सम्मान के लिए सरकार ने उर्मिला को सम्मानित किया था। वहीं जीविकोपार्जन के लिए सरकार ने उर्मिला को नगर सैनिक विभाग के अंतर्गत देवभोग के कस्तूरबा विद्यालय में चौकीदार नियुक्त किया, जहां वह कार्यरत है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.