पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Video : गाय को केला खिलाती नजर आई 'हेट स्टोरी 4' की एक्ट्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। फिल्म 'हेट स्टोरी 4' की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाय को केला खिलाती नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन इतना क्लियर है कि उर्वशी किसी बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान उर्वशी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। बता दें कि गाय को केला खिलाने के बाद उर्वशी काफी खुश नजर आ रही हैं। उर्वशी ठुकरा चुकी हैं सलमान की फिल्म का ऑफर...
 

- कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान ने उर्वसी रौतेला को अपनी फिल्म 'सुल्तान' के लिए अप्रोच किया था।

- उस वक्त उर्वशी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट कर रही थीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

- उर्वशी ने 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी, लेकिन कम उम्र होने की वजह से मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं।

 

स्कूली दिनों से शुरू कर दी थी मॉडलिंग...

- उर्वशी रौतेला का जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल डेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

- उर्वशी पहले इंजीनियरिंग करना चाहती थी, लेकिन एक बार जब वे स्कूल में ब्यूटी शो में शामिल हुईं, तो उसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में ही आ गईं।

- 2011 में उन्हें 'मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर' का खिताब दिया गया। वो 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

- उर्वशी को साल 2011 में ही साउथ कोरिया में मिस एशियन सुपर मॉडल का भी अवॉर्ड दिया गया था।

 

इन फिल्मों में किया है उर्वशी ने काम...

उर्वशी रौतेला ने 2013 में फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'भाग जॉनी' (2015), 'सनम रे' (2016), 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016), 'काबिल' (2017) फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उर्वशी अभी तक कोई भी हिट फिल्म देने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...