पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। अमेरिका की यूनियन बैंक में कार्यरत सूरत का दक्षिण भारतीय 5 अप्रैल से लापता था। परिवार के चार सदस्य केलिफोर्निया के जंगल में घूमने गए थे। जहां भारी बारिश के कारण उनकी कार बह गई। चारों में से संदीप और उसकी बेटी साची की लाशें कार के अंदर मिली हैं, बाकी मां-बेटे की लाश कार से दो किलोमीटर दूर मिली। इस खबर के परिवार के मुखिया संदीप के माता-पिता की तबीयत बिगड़ गई है। सुषमा स्वराज से की गई थी अपील…
सूरत में रहने वाले बाबू सुब्रमण्यम थोट्टापिल्लई के बेटे संदीप अमेरिका की यूनियन बैंक में कार्यरत थे। छुट्टियों के दौरान वे पत्नी सौम्या, बेटी साची और बेटे सिद्धांत के साथ केलिफोर्निया के जंगल में घूमने गए थे। वहां भारी बारिश के कारण उनकी कार बह गई। चारों की लाशें कार के अंदर ही मिली हैं। उनकी सुरक्षा के लिए यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनके परिवार ने अपील की थी।
मौत की खबर से तबीयत बिगड़ी
इस खबर से सूरत में रहने वाले संदीप के माता-पिता की तबीयत बिगड़ गई है। अंतिम बार सबसे 5 अप्रैल को ही बात हुई थी। उसके बाद पूरा परिवार लापता हो गया था। भारी बारिश के कारण लापता परिवार का पता लगाने में कुछ विलम्ब हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.