पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूएस नियामक ने टेस्ला दुर्घटना की जांच शुरू की

यूएस नियामक ने टेस्ला दुर्घटना की जांच शुरू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूएस नियामक ने टेस्ला दुर्घटना की जांच शुरू की

फार्च्यून की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात और सुरक्षा प्रशासन ने 11 मई को हुई दुर्घटना की जांच के लिए विशेष दुर्घटना जांचकर्ताओं की एक टीम भेजी है।
पुलिस के अनुसार, टेस्ला वाहन की 28 वर्षीय महिला चालक ने स्वीकार किया कि वह टकराव से पहले अपने फोन को देख रही थी।
टेस्ला टेकनीशियनों के मुताबिक, वाहन के डाटा से पता चलता है कि चालक ने अर्ध-स्वायत्त चालक प्राणाली \'ऑटोपॉयलट\' के फीचर का इस्तेमाल किया।
टेस्ला के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, \"\"ऑटोपॉयलट का इस्तेमाल करते समय ड्राइवरों को व्हील पर हाथ रखने और हर समय वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने की उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाई जाती है।\"\"
गार्डियन के मुताबिक, टेस्ला के अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस से कहा कि चालक ने दुर्घटना से लगभग 80 सेकंड पहले \'ऑटोस्टीयर\' और \'क्रूज कंट्रोल\' सुविधाओं को चालू कर दिया था और व्हील से हाथ हटा लिया था।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि कैलिफोर्निया में जानलेवा टक्कर सहित कई हाई प्रोफाइल ऑटोपॉयलट दुर्घटनाओं के बावजूद, टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कहा कि पारंपरिक कारों की तुलना में उनकी प्रौद्योगिकी सुरक्षित है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...