पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
वॉशिंगटन. अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए का निदेशक जीना हेस्पल (61) को बनाया गया है। 70 साल में पहली बार इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला प्रमुख हैं। अमेरिकी संसद में उनके पक्ष में 54 वोट और विरोध में 45 वोट डाले गए। ट्रम्प ने ट्वीट कर हेस्पल को सीआईए का निदेशक बनने पर बधाई दी। हेस्पल पर विपक्ष और मानवाधिकार संस्थाओं ने साल 2002 में 9/11 हमले के संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
सीआईए से बीते तीन दशक से जुड़ीं है हेस्पल
- हेस्पल अमेरिका की खुफिया एजेंसी से बीते तीन दशक से जुड़ी हैं। वह जल्द ही निदेशक पद की शपथ लेंगीं।
- उन्होंने अफ्रीका, यूरोप और दुनियाभर में कई जगहों पर अपनी सेवाएं दी। वह सीआईए और गुप्त कार्रवाई की उप-प्रमुख भी रहीं।
- बता दें कि सीआईए चीफ रहे माइक पॉम्पियो को अमेरिका का विदेश मंत्री बनाया गया है।
अफ्रीका में की थी मदर टेरेसा की मदद
- हेस्पल में खुफिया एजेंसी में रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला। उन्हें 1980 में अफ्रीका में गुप्त रुप से भेजा गया था, जहां उन्होंने मदर टेरेसा की मदद की थी।
- बतौर सीआईए की प्रमुख हेस्पल ने सांसदों को इस बात का आश्वासन दिया है कि वह दोबारा 9/11 हमले के बाद चलाए गए पूछताछ अभियान को शुरू नहीं करेंगी।
बुश ने किया था हेस्पल का सम्मान
- जीना हेस्पल को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जॉर्ज एस डब्ल्यू बुश सम्मान भी दिया जा चुका है।
- जीना हेस्पल अपने करियर के दौरान कई अहम पदों पर रहीं हैं। सीआईए की निदेशक नियुक्त होने से पहले वह केस ऑफिसर, चार बार स्टेशन चीफ, नेशनल रिसोर्सेज डिवीजन की डिप्टी चीफ, राष्ट्रीय गुप्त सेवा की डिप्टी डायरेक्टर और वर्तमान में सीआईए की डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.