पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के सैन्य ठिकानों पर हमले : पेंटागन

अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के सैन्य ठिकानों पर हमले : पेंटागन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के सैन्य ठिकानों पर हमले : पेंटागन

पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट और अमेरिकी नौसेना के लेफ्टिनेंट जनरल कीनीथ एफ.मैक्केनजी जूनियर ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की शनिवार तड़के की संयुक्त कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
व्हाइट ने कहा, \"\"यह अभियान पूरी तरह से व्यवस्थित था। हमने सफलतापूर्व सभी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।\"\"
व्हाइट ने कहा, \"\"इस ऑपरेशन अमेरिकी नीति में बदलाव की वजह से नहीं हुआ है और न ही इसका उद्देश्य सीरियाई सरकार का सत्ता से उखाड़ फेंकना है बल्कि यह हवाई हमले सीरियाई सरकार द्वारा अपने ही लोगों पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ उठाया गया न्यायोचित, वैध और उपयुक्त जवाब है।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...