पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाई हमले में आईएस के चार टैंक नष्ट

हवाई हमले में आईएस के चार टैंक नष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरीका के नेतृत्व में शुक्रवार को सीरिया में हुए हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के चार टैंक नष्ट हुए हैं, जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त हुआ है.

सीरिया में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन का यह चौथा हवाई हमला है.

पेंटागन ने कहा है कि इराक़ में आईएस के ठिकानों पर उसने सात हवाई हमले किए.

इन ठिकानों में एक बगदाद के बाहर का इलाक़ा भी शामिल है.

डेनमार्क की सरकार ने कहा है कि आईएस विरोधी अभियान में शामिल होने के लिए वो अपने सात एफ़-16 लड़ाकू विमान भेज रहा है.

हालांकि डेनमार्क ने स्पष्ट किया है कि ये विमान केवल इराक़ क्षेत्र में होने वाले अभियानों में ही शामिल होंगे.

आईएस के कारण हज़ारों कुर्दों को सीरिया छोड़कर तुर्की की तरफ़ जाना पड़ा है

इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ संभावित हवाई हमले के मुद्दे पर ब्रिटेन की संसद में शुक्रवार को मतदान होना है.

हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)