पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरीका में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा बिसवाल ने बताया है कि अमरीकी सिनेट ने रिचर्ड वर्मा के नाम की पुष्टि भारत में बतौर नए अमरीकी राजदूत के तौर पर कर दी है.
निशा बिसवाल ने ट्वीट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी.
राहुल रिचर्ड वर्मा भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक हैं और भारत के राजदूत बनने वाले पहले भारतीय-अमरीकी.
उनके माता-पिता 60 के दशक में भारत से अमरीका आए थे.
इससे पहले नैंसी पावेल भारत में अमरीका की राजदूत थीं. उस समय ख़बरें आई थीं कि नैंसी पॉवेल को भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ़्तारी से उपजे तनाव और चुनाव से पहले मोदी के बारे में आकलन नहीं कर पाने का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा. हालांकि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने उन ख़बरों को निराधार बताया था.
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले महीने जनवरी में भारत का दौरा करने वाले हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.