पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। अभिषेक बच्चन मुंबई में पेरेंट्स के साथ रहते हैं। इस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए ट्वीट किया- अपनी लाइफ को लेकर बुरा फील मत कीजिए, याद करो अभिषेक बच्चन अब भी अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं। इस पर अभिषेक ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा- हां मैं अपने पेरेंट्स के साथ रहता हूं और यह मेरी लिए गर्व की बात है कि मुझे उनके साथ रहने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं पेरेंट्स के साथ रहने पर काफी लोग अभिषेक के सपोर्ट में आ गए हैं। अभिषेक के सपोर्ट में लोगों ने किए ये कमेंट्स...
- अभिषेक के ट्रोल वाली खबर पर लोगों का पॉजिटिव रिस्पांस आ रहा है। लोग अभिषेक के सपोर्ट में हैं और उन्होंने ट्रोलर की जमकर खिंचाई की।
- एक यूजर ने लिखा- बच्चन परिवार भारतीय संस्कृति का आदर करता है। आपके पास कितना भी पैसा रहे लेकिन बूढ़े मां-बाप को छोड़कर अपने बीवी-बच्चों के साथ अलग घर बसाना कौन सी मर्दानगी है।
- वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- मां बाप के साथ रहना गर्व की बात है। ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं।
- एक यूजर ने लिखा- जो मजाक उड़ा रहे वो शायद ये नहीं जानते कि ये हर किसी के नसीब में नहीं होता।
पेरेंट्स के साथ जलसा में रहते हैं अभिषेक...
बता दें कि अभिषेक वाइफ ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 'जलसा' में रहते हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। आज दोनों 6 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, अभिषेक के सपोर्ट में आए लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.