पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरीकी सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से बताया है कि चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ख़िलाफ़ संघर्ष कई वर्षों तक खिंच सकता है.
बीबीसी के बातचीत में प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने ये भी बताया कि सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों से इस्लामिक स्टेट को काफी नुकसान हुआ है.
अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ युद्ध में अमरीका को 50 देश साथ देने के लिए तैयार हैं.
इस्लामिक स्टेट के सुन्नी चरमपंथियों ने सीरिया और इराक में काफ़ी हिस्सों पर कब्ज़ा जमाया हुआ है. अमरीका इराक़ पर अब तक करीब 200 हवाई हमले कर चुका है.
मुख्य ठिकाने पर हमलासोमवार को अमरीका ने पहली बार सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को निशाना बनाया था.
सीरिया में मौजूद कार्यकर्ताओं के मुताबिक अमरीका के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के करीब 70 चरमपंथी मारे गए, जबकि अल कायदा से संबंधित दूसरे 50 लड़ाकों की भी मौत हुई है.
इसके अलावा इस हमले में आठ आम लोगों की भी मौत हुई है.
जॉन किर्बी के मुताबिक सीरिया पर हुए हवाई हमले अपने उद्देश्य में कामयाब रहे. उन्होंने कहा, \" निशाना वही लगा है जहां हम लगाना चाहते थे.\"
उत्तरी पूर्वी सीरिया के रक़्क़ा में इस्लामिक स्टेट का अहम मुख्यालय है. अमरीका ने इसी शहर पर हवाई हमले किए हैं.
स्थानीय नागिरक अबू युसूफ़ ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि चरमपंथी अब ख़ुद को बचाने में जुट गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.