पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरीका ने इराक़ में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.
अमरीकी सेना के मुताबिक़ ये हमले आईएस के ख़िलाफ़ लड़ रही सेनाओं की मदद के लिए किए गए हैं.
रविवार और सोमवार को माउंट सिंजार और बगदाद के दक्षिण-पश्चिम में हवाई हमले किए गए.
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले सप्ताह आईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई का खाका पेश किया था. उसके बाद अमरीकी सेना की ये पहली कार्रवाई है.
इस बीच इराक़ ने आईएस के ख़तरे से निपटने के लिए बुलाई गई अंतरराष्ट्रीय बैठक में ईरान को न्यौता नहीं दिए जाने के फ़ैसले की आलोचना की है.
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफ़री ने कहा कि यह फ़ैसला \'अफ़सोसजनक\' है.
पेरिस में हुई इस बैठक में 30 देशों ने आईएस के ख़िलाफ़ कार्रवाई में अमरीका को सहयोग देने का वादा किया है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.