पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों का नोबेल पदक लौटाएँगे रूसी रईस

करोड़ों का नोबेल पदक लौटाएँगे रूसी रईस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलीशेर उस्मानोफ़ मानते हैं कि जेम्स वाटसन ही नोबेल पदक रखने के हकदार हैं. स्टील और टेलीकॉम के कारोबारी और रूस के सबसे अमीर व्यक्ति अलीशेर उस्मानोफ़ ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने अमरीकी वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन का नोबेल पदक ख़रीदा है. लेकिन अब अलीशेर इसे वाटसन को ही वापस करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि वॉटसन पदक के हक़दार हैं. वो इस बात से व्यथित थे एक वैज्ञानिक को अपना पदक बेचना पड़ा. डीएनए की संरचना का पता लगाने के लिए 1962 में वॉटसन को म्यूरिक विलकिंस और फ़्रांसिस क्रिक के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया था. तीनों वैज्ञानिकों को सोने का एक-एक पदक मिला था.

दान की योजना
जेम्स वाटसन नीलामी राशि का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों और वैज्ञानिक शोध के लिए दान करना चाहते हैं. ऐसा पहली बार हुआ कि किसी विजेता के जीवित रहते हुए उसके पदक की नीलामी की गयी. नीलामी संस्था क्रिस्टी ने इस पदक को 48 लाख डॉलर(क़रीब 29 करोड़ रुपए) में नीलाम किया था. 86 साल के वॉटसन ने कहा कि उन्होंने पदक की नीलामी से हुई आय का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दान करने की योजना बनाई है.

वजूद का अहसास
फ़ाइनेंसियल टाइम्स को हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में वाटसन ने कहा था कि सात साल पहले 'संडे टाइम्स' के एक साक्षात्कार में नस्ल को बुद्धिमता से जोड़ देने के बाद से उन्हें ऐसा महसूस कराया गया जैसे उनका वजूद ही न हो. उस्मानोफ़ ने एक बयान में कहा कि पिछले हफ्ते हुई पदक की नीलामी में एक गुमनाम बोलीकर्ता के रूप में बोली लगाई थी. फ़ोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक़ उम्मानोव की कुल संपत्ति क़रीब 15.8 अरब डॉल की है.