पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'आईएस के लिए हवाई हमला पर्याप्त नहीं\'

\'आईएस के लिए हवाई हमला पर्याप्त नहीं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरीकी सैन्य बल के प्रमुख का कहना है कि सीरिया में हवाई हमले के ज़रिए इस्लामिक स्टेट (आईएस) लड़ाकुओं को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है. हालांकि उनका कहना है कि केवल हवाई हमले ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त नहीं है.

गेन मार्टिन डेंप्से का कहना है कि इराक़ और सीरिया में राजनीतिक हल और ज़मीनी स्तर के अभियान की ज़रूरत होगी.

गेन डेंप्से ने कहा कि सीरिया में ज़मीनी स्तर की सेना के लिए 15,000 लड़ाकुओं की ज़रूरत होगी.

शुक्रवार को ब्रिटेन ने इराक़ में अमरीकी नेतृत्व वाले हवाई हमले में शामिल होने के लिए सहमति जताई थी.

40 देश शामिल

इराक़ में हमला करने के लिए पहले से ही फ्रांस के लड़ाकू जेट हिस्सा ले रहे हैं.

अमरीकी सेना प्रमुख गेन मार्टिन डेंप्से रक्षा मंत्री चक हेगल (दाएं) के साथ

क़रीब 40 देश आईएस के ख़िलाफ़ अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन से जुड़े हैं. इनमें से ज़्यादातर देश मध्यपूर्व से हैं.

अब तक यूरोपीय देशों ने इराक़ में उन जगहों पर हमले करने पर सहमति जताई है जहां सरकार ने मदद मांगी है.

लेकिन अमरीकी, सऊदी और संयुक्त अरब अमीरात के विमान ने पूर्वी सीरिया में भी आईएस को निशाने पर लिया है जिसमें तेल प्रतिष्ठान भी शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)