पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिक्युरिटी बोतल भरोसे! टल्ली होकर पुलिसवाला बोला- योगी मेरा रिश्तेदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथरस. यूपी की पुलिस एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है। इस बार एटा में पोस्टेड एक कॉन्सटेबल अपने गृहनगर हाथरस में नशे की हालत में घूमता नजर आया। हाथरस की सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात नशे में धुत पुलिसकर्मी सुरेन्द्र यादव खुद को एटा कोतवाली में तैनाद बता रहा था। यही नहीं, उसने खुद को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का रिश्तेदार बताया। यह बताकर वो आसपास से गुजर रहे लोगों पर रौब झाड़ रहा था। पुलिसकर्मी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरें और भी हैं...