पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का इंतज़ार बच्चों को परेशान किये हुए है लेकिन बच्चों को स्ट्रेस लेने की ज़रूरत नहीं है आप इस समय का सही से इस्तेमाल कर सकते हैं यानि की आप आगे की पढ़ाई के बारे में सभी कालेजों में जाकर अभी से जानकारी ले सकते हैं.बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम मई के आखरी सप्ताह तक घोषित कर देगा। सूत्रों की माने तो उत्तराखंड बोर्ड 26 मई को रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. पिछली बार 31 मई को घोषित किया गया था यानी की इस बार रिजल्ट पिछली बार के मुकाबले जल्दी आने की उम्मीद है। गौरतलब है की इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के लिए 1,32,381 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. चलिए अब आपको बोर्ड के बारे में और जानकारियां देते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिये यहाँ रजिस्टर करें
बोर्ड और परीक्षा की जानकारियां
इस साल 5 मार्च से 24 मार्च के बीच इंटर की परीक्षाएं आयोजित की गयीं थीं.
बोर्ड की तरफ से कापियों के मूल्यांकन का काम 15 अप्रैल तक ख़त्म कर लिया गया था
2017 में उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 31 मई को जारी कर दिया था.
इस बार से राज्य के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करदि जाएँगी।
सरकार की तरफ से फीस रेगुलेशन एक्ट लाने की भी तैयारी की जा रही है
पिछले साल के आंकड़े
साल 2017 में इंटर की परीक्षा में कुल 1,31,190 बच्चे शामिल हुए थे
इनमे से 1,03,505 बच्चे ही परीक्षा में पास हुए थे
श्रीकोट गंगानाली के आदित्य ने पछले साल टॉप किया था
आदित्य ने परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे
500 में से 475 नंबर लेकर जीन का सहरा बांधा था
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.