पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • UK Board Result 2018: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 27 मई को घोषित हो सकते हैं

UK Board Result 2018: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 27 मई को घोषित हो सकते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 27 या 28 मई को घोषित कर सकता है. रिजल्ट के साथ-साथ उत्तराखंड बोर्ड टॉपरों की मैरिट लिस्ट भी प्रकाशित करेगी. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट यूबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा यह रिजल्ट भास्कर की साईट पर भी उपलब्ध रहेगा. यहाँ से भी इसे प्राप्त किया जा सकता है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल को फाइनली रूप से तैयार कर लिया है. 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट यहाँ करें चेक

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट यहाँ करें चेक

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार टॉपरों की मैरिट लिस्ट बन रही है. लिस्ट बनने के प्रथम चरण का काम संपन्न हो गया है. लिस्ट को अंतिम रूप देने के बाद आधिकारियों के अनुसार बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को 27 या 28 मई को घोषित कर दिया जाएगा.

विदित हो कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने प्रदेश के 1309 स्कूलों में परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारम्भ हुई जबकि यह परीक्षा 26 मार्च 2018 को संपन्न हुईं.  इन परीक्षाओं की कापियों के मूल्यांकन के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर मूलांकन का कार्य  एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चला. 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के सभापति डॉ. आरके कुंवर के अनुसार इस वर्ष 10वीं में 149445 और 12वीं में 132381 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. डॉ. आरके कुंवर ने बताया कि 27 या 28 मई तक हर हाल में परीक्षाफल घोषित करना बोर्ड का लक्ष्य है। इसके लिए परीक्षाफल के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

 

खबरें और भी हैं...