पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार्सिलोना में अपने पहले सीजन से संतुष्ट हैं वेल्वेर्दे

बार्सिलोना में अपने पहले सीजन से संतुष्ट हैं वेल्वेर्दे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार्सिलोना में अपने पहले सीजन से संतुष्ट हैं वेल्वेर्दे

इस सीजन बार्सिलोना स्पेनिश लीग और स्पेनिश कप का खिताब जीता। हालांकि, चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में उसे इटली के क्लब एएस रोमा के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था।
वेल्वेर्दे ने रियल सोसियादाद के खिलाफ सीजन के आखिरी मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, \"\"मैं टीम को अच्छा ग्रेड दूंगा क्योंकि यह सत्र लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा। कुल मिलाकर यह सीजन बेहतरीन रहा और हमें खुश होना चाहिए। हमने अपनी गलतियों से सीखा और आगे बढ़े। हमने दो खिताब जीते और हम इस नतीजे से खुाश हैं।\"\"
उन्होंने कहा कि टीम इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी और उन्हें आंद्रेस इनिएस्ता जैसे महान खिलाड़ी की कमी खलेगी।
वेल्वेर्दे ने कहा, \"\"हमें एनिएस्ता जैसा खिलाड़ी फिर नहीं मिलेगा। हमारे पास डेनिस सुआरेज, एलेना या कोटिन्हो जैसे खिलाड़ी है जो उन्हीं की तरह लेकिन आक्रामक रूप से अधिक कुशल हैं। हम सभी को उनकी भरपाई करनी होगी।\"\"
वेल्वेर्दे ने मिडफील्डर सर्गियो बुस्क्वेट्स के बारे में कहा, \"\"हमें विश्वास है कि वह अगले सीजन भी क्लब के साथ जुड़े रहेंगे।\"\"
बुस्क्वेट्स ने कथित तौर पर क्लब से अपना वेतन बढ़ाने की मांग की थी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...