पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवापी। यहां छरवाड़ा मार्ग पर सिद्धार्थ साेसायटी के पास शुक्रवार को मार्निंग वॉक करते हुए दम्पति को रिक्शे वाले ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रिक्शा चालक वहां से फरार हो गया। उद्योगनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटा अमेरिका से आएगा, तब अंत्येष्टि…
छरवाड़ा मार्ग पर स्थित गाेेकुल विहार सोसायटी की साम्राज्य बिल्डिंग में रहने वाले 62 वर्षीय पक्षीराज रविशंकर पंडित तथा उनकी पत्नी देविका बेन (58) शुक्रवार की सुबह सोसायटी के सामने मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी सामने से तेज गति से आते हुए एक रिक्शे ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पक्षीराज की मौत हो गई। इनका बेटा अमेरिका में रहता है, इसलिए उसके आने के बाद ही पक्षीराज की अंत्येष्टि हो पाएगी।
रिक्शा चालक फरार
दुर्घटना के बाद रिक्शा चालक मौका ए वारदात से फरार हो गया। जीआईडीसी पुलिस ने अपराध दर्ज कर रिक्शा चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.