पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाराणसी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को नक्सली हमले में वाराणसी के बड़ागांव बसनी का रहने वाले सीएएफ जवान रविनाथ पटेल शहीद हो गए। जवान के शीहद होने की खबर सुनते ही सोमवार को व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया। शहीद की पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम तक पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के पिता सत्यप्रकाश ने बताया रविनाथ बहन सरिता के इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए 29 तारीख को गांव आने वाला था लेकिन उससे पहले मौत की खबर आ गई।
हमें फोन पर बताया गया कि बेटे का एक्सीडेंट हुआ है
- पिता ने बताया हमें फोन पर बताया गया बेटे का एक्सीडेंट हुआ है और हेलीकॉप्टर से लाकर उसे बीएचयू में एडमिट किया जाएगा। जानकारी दी गई की रवि की गोली निकल दी गई है। बाद में बड़े बेटे राकेश ने बताया की रविनाथ शहीद हो गया है।
- मेरे बेटे का शौक था पुलिस या सेना में जाए। घर पर यही कहता था कि देश की रक्षा का मौका मिल जाए।
- वहीं, मां अनीता बार-बार यही कह रही है कि मेरा लाल जिन्दा गया और उसे जिन्दा ही वापस भेजो।
30 मई को है छोटी बहन की इंगेजमेंट
- पिता ने बताया कि रवि ने बहन सरिता के शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई थी। गहनों से लेकर सभी के कपड़ों की जिम्मेदारी उसने बड़े भाई से कहकर खुद ले ली थी। झोपडी से मां-बाप को सपनों के महल पास में बड़ा मकान बनवा रहा था। जिसका गृह प्रवेश को बहन के इंगेजमेंट के आसपास करवाना चाह रहा था।
- मां को सुबह 6 बजे गांव की किसी महिला ने बताया कि उसका बेटा शहीद हो गया हो। अनीता देवी रह रह कर बेहोश हो जा रही हैं। वो यही बार बार कह रही हैं, बेटे को कहा भेज दिए कि वापस नहीं आएगा।
- चाची उर्मिला ने बताया रविनाथ ने मां को फोन करके खतरों के बारे में बताता था।
बड़े भाई ने कहा सेना में नौकरी नहीं करूंगा
- बड़े भाई ने बताया मुझे रात में फोन आया तो बताया गया मेरा भाई शहीद हो गया। मुझे आर्मी का जूनून नहीं है। एमएसी पास करके कोलकाता में कैमिकल इंजिनियर बन गया।
- रवि अक्सर फोन करके कहता था भाई दुश्मन को पीठ नहीं दिखाऊंगा, छक्के छुड़ा दूंगा। 2013 में वह भर्ती हुआ था और जवान के पिता किसान हैं।
हमले में 7 जवान हुए थे शहीद
- रविवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में पुलिस जीप के परखच्चे उड़ गए। हमले में कुल 7 जवान शहीद हुए थे। इनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद जवानों पर फायरिंग की और उनके हथियार लूटकर ले गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.