- Hindi News
- National
- Khuti News Vehicle Check Operation Carried Out At The Intersection Of Khunti
खूंटी के चौक-चौराहों पर चला वाहन जांच अभियान
उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के दौरान शनिवार को विभिन्न स्थलों, खूंटी थाना के पास, खूंटी तमाड़ रोड, कदमा अड़की रोड व प्रमुख चौराहों पर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई। इसके तहत सभी प्रकार के वाहनों को रोककर उनके कागजात आदि की जांच की गई। साथ ही जांच के क्रम में त्रुटि पाए जाने पर नियम अनुसार दंड राशि वसूल की गयी है। इन जांच अभियान का उद्देश्य है यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो एवं आम लोगों पर भी इसका व्यापक असर हो सके। इसके साथ जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से जगह-जगह सड़क सुरक्षा व नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 का प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। इसमें ऑडियो/ वीडियो दिखाकर हेलमेट पहनने फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया।