पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khuti News Vehicle Drivers Were Made Aware Of Using Helmets And Seat Belts

वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति किया गया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा लगातार एलईडी वाहनों के माध्यम से वीडियो क्लिप दिखाकर सड़क सुरक्षा, मिशन इंद्रधनुष अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उसी क्रम में शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के दियांकेल पंचायत अंतर्गत कुमांग ग्राम में एलईडी वैन द्वारा वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों के उपयोग करने से ध्यान हटने के कारण सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय उक्त उपकरणों का उपयोग नहीं करना चाहिए। लोगों को प्रेरित किया गया कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। बताया गया कि जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। साथ ही वीडियो का प्रदर्शन कर लोगों को सड़क सुरक्षा एवं नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को ट्रैफिक के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग के प्रति सजग किया गया। बताया गया कि सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरुरी होता है क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है। लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए।

एलईडी वाहन देख जागरुक होते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...