पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Vehicles Coming From Chandigarh Diverted On Service Road Jammed

चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया, लगा जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}जिसे जहां जगह मिली, वहीं से उतार दी गाड़ी एयरपोर्ट रोड पर...

शनिवार को बारिश के दिन श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के बिल्कुल सामने नेशनल हाइवे-21 पर एलिवेटेड निर्माण कंपनी एलएंडटी की तरफ से ब्रिज निर्माण के लिए बिना किसी एजेंसी व प्रशासन को सूचित किए डायवर्शन दे दी। आलम यह रहा कि पूरा दिन बारिश रही और इस बारिश में लंबा जाम लगा रहा। अभी इसमें थोड़ी कमी आई ही थी कि कंपनी की तरफ से सन्नी बिजनेस टावर के बिल्कुल सामने नेशनल हाईवे को बीच में से बंद कर वहां से जाने वाले वाहन चालकों को डायवर्शन दे दी। इस गलत डायवर्शन के कारण देर रात तक जाम की स्थिति रही। फिर रात करीब 10 बजे ट्रैफिक खरड़ इंचार्ज बलविंदर सिंह ने जेसीबी मंगवाकर गलत दी गई डायवर्शन को हटाया। रात 12 बजे तक जाम को क्लीयर किया गया।

अब कंपनी की तरफ से चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एयरपोर्ट रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। वह भी करीब दो किलोमीटर पहले जाकर फिर नेशनल हाईवे-21 पर आकर मिलते हैं। लेकिन इस व्यवस्था को लेकर सोमवार को न तो कंपनी की तरफ से कोई वर्कर इस डायवर्शन पर देखने को मिले और न ट्रैफिक पुलिस का कोई मुलाजिम नजर आए। एयरपोर्ट की सर्विस लेन पर जाम लग गया। सिंगल रोड के इस सर्विस लेन पर दोपहर बाद ज्यादा रश हो गया। सर्विस लेन में फंसे वाहन चालकों को जहां से थोड़ी सी जगह एयरपोर्ट रोड पर आने को मिली वह उसी प्वाइंट से आ गए। ऐसे में पूरा दिन हादसा होने का डर बना रहा।

}10 मिनट का सफर एक घंटे से भी ज्यादा में हुआ...

चंडीगढ़ से आने वाले वाहन चालक सर्विस रोड पर जाम में फंसने के कारण कुछ वाहन चालकों ने एयरपोर्ट रोड पर आने के लिए सर्विस रोड में अवैध कट्स बना दिए। जिस वाहन चालकों को जहां पर यह अवैध कट मिला, वहीं से वह सर्विस रोड से एयरपोर्ट रोड पर आ गए। ऐसे में खरड़ से मोहाली जाने वाले वाहन चालक जोकि पीछे से स्पीड से आ रहे थे, उनके साथ अवैध कट्स से निकले वाहन चालकों की टक्कर होने का हर समय खतरा बना रहा। कंपनी को यह अवैध कट्स जल्द से जल्द बनाने चाहिए।

}दो दिनों से ट्रैफिक कर्मी संभाल रहे थे स्थिति, ड्यूटी जाते ही कंपनी वर्कर भी गायब

शनिवार जाम के बाद से रविवार रात तक खरड़ ट्रैफिक मुलाजिम यहां जगह-जगह पर तैनात रहे। इस कारण चंडीगढ़ से खरड़ जाने वाला वाहन चालक न तो कोई रॉन्ग साइड जा सका और और सर्विस रोड से एयरपोर्ट मुख्य रोड पर आने के लिए उन्होंने अवैध कटस मारे। लेकिन जिले के अधिकतर मुलाजिमों की ड्यूटी श्री आनंदपुर साहब में होली के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लग गई है। ऐसे में सोमवार को कोई भी न तो ट्रैफिक मुलाजिम इस पूरे स्ट्रेच पर दिखा और न कंपनी ने अपने किसी वर्कर की ड्यूटी लगाई थी।

}एक किलोमीटर तक सर्विस लेन पर फंस रही हैं गाड़ियां... वाहन चालकों को स्मिथ कनेक्टिविटी मिली और कहीं पर भी जाम जैसी स्थिति न हो, इसके लिए चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एयरपोर्ट रोड के सर्विस रोड पर डाल दिया गया। यह सर्विस रोड आगे टीडीआई के पास एयरपोर्ट चौराहे पर आकर मिलती है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस सर्विस रोड पर सोमवार सुबह से ही जाम लगता रहा लेकिन जाम को खुलवाने वाला कोई नहीं था।


}दिन में करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं इस रोड से...बात करने पर नेशनल हाइवे-21 यानि कि चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जाने वाले रोड की तो यहां पर रूटीन में हजारों की संख्या में गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती हैं। लेकिन अब करीब दो किलोमीटर की इन वाहनों को डायवर्शन के कारण जाम लग रहा है। सिंहपुरा टोल प्लाजा कंपनी प्रबंधकों की माने तो उनके अनुसार प्रतिदिन यहां से 35 हजार गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन वीकएंड या त्यौहार के दिनों में संख्या बढ़ जाती हैं। यह मार्ग चंडीगढ़ को पंजाब के कई हिस्सों ओर हिमाचल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसलिए एलएंडटी कंपनी को डायवर्शन से पहले पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी, जोकि नहीं की गई। इसका खामियाजा इन वाहन चालकों को भुगतना पड़ा।

कंपनी की तरफ से रविवार को जाम न लगे, इसके लिए चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों का एयरपोर्ट रोड बंद कर दिया। इन वाहन चालकों को अब एयरपोर्ट की सर्विस लेन से ही आगे करीब 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर फिर यू-टर्न लेकर नेशनल हाईवे पर आने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम न मिले, इसके लिए कंपनी ने एयरपोर्ट रोड़ से सर्विस लेन को जुड़ने वाले प्वाइंट को खोला था। लेकिन वहां से कुछ वाहन चालक यू-टर्न लेकर राॅन्ग साइड जाने लगे, जिससे जाम लगने लगा। इन रॉन्ग साइड जाने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए कंपनी ने इस एंट्री प्वाइंट में कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाकर उसे बंद कर दिया।

5 दिसंबर 2018 को होना था पूरा।

लेट &ट्रबल फुल प्रोजेक्ट
खबरें और भी हैं...