पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Vending Machines To Be Installed In 22 Pg Departments And 14 Colleges Of Ru Girls Will Get Napkins

आरयू के 22 पीजी डिपार्टमेंट और 14 कालेजों में लगेगी वेंडिंग मशीन, छात्राओं को मिलेगी नैपकीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निर्णय : परचेज कमेटी ने 3 एजेंटों को दी स्वीकृति

रांची यूनिवर्सिटी के 22 पीजी डिपार्टमेंट और 14 अंगीभूत कॉलेजों में वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में परचेज कमिटी की हुई बैठक में लिया गया। रजनी मैसर्स को वेंडिंग मशीन लगाने का काम दिया गया है। पीजी डिपार्टमेंट और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क नैपकिन मिलेगा।

बैठक में प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, रजिस्टार डॉ अमर कुमार चौधरी, वित्त परामर्शी एस मुखोपाध्याय, वित्त अधिकारी डॉ केके वर्मा डॉ सरवन कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य थे। परिचित कमेटी की बैठक में 3 एजेंडा को चर्चा के बाद सदस्यों ने मुहर लगा दी।

वर्दी सिलाई करने वाले को भुगतान का आदेश

रांची यूनिवर्सिटी में फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की वर्दी की सिलाई करने वाले टेलर द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर में 1 लाख 48 हजार का बिल जमा किया गया था। लेकिन भुगतान नहीं हो रहा था। शुक्रवार को परचेज कमेटी ने सिलाई करने वाले को भुगतान करने की सहमति दे दी है।

खबरें और भी हैं...