पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लिस्ट में फर्जी नाम होने पर वेंडिंग जोन का ड्रॉ रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम की ओर से सेक्टर 19 में बनाए गए वेंडिंग जोन के लिए शुक्रवार को होने वाला तीसरा ड्रॉ रद्द कर दिया गया। आज 130 रेहड़ी-फड़ी वालों को वेंडिंग जोन में साइट अलॉट करने के लिए लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट में ज्यादातर पंचकूला से बाहर के रेहड़ी-फड़ी वाले थे जोकि बलटाना, जीरकपुर और चंडीगढ़ से आकर रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं। वेरिफिकेशन के दौरान पाया गया कि केवल 20 रेहड़ी-फड़ी वाले ही ऐसे हैं जोकि बाहरी क्षेत्र से आकर सेक्टर 19 में रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। लिस्ट में शामिल शेष सभी फर्जी है। इस वजह से शुक्रवार को होने वाला ड्रा रद्द कर दिया गया। सर्वे करने वाली एजेंसी पर आरोह है कि सेक्टर के एक राजनीतिज्ञ के दबाव में आकर कुछ बाहरी लोगों के नाम भी सर्वे लिस्ट में डाल दिए जबकि वह सेक्टर 19 में रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाते हैं। जब इन बाहरी फड़ी वालों की वेरीफिकेशन हुई तो इनमें से आधे तो सामने ही नहीं आए। जो सामने आए तो उनके पास आसपास के क्षेत्रों के भी डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। पूरी कार्रवाई के बाद केवल 20 फड़ी वाले ही ऐसे पाए गए जोकि आसपास के एरिया से पंचकूला में आकर रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं। नियमों के अनुसार इन्हें ही जगह अलॉट की जा सकती थी।

खबरें और भी हैं...