पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेनिस की सड़कों पर मुखौटों का मेला

वेनिस की सड़कों पर मुखौटों का मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटली के प्रमुख शहर वेनिस में इन दिनों कार्निवल की धूम है. हर साल की तरह इस साल भी इसे बेहद दिलचस्प अंदाज़ में मनाया जा रहा है.

शहर की सदियों पुराने उत्सव को आधिकारिक रूप से शुरू करने के लिए लोग वेनिस की सड़कों पर रंग बिरंगे अंदाज़ में नज़र आए.

अलग-अलग ढंग की पोशाक के साथ ही वे अनोखे मुखौटे भी लगाए हुए दिखे.

वेनिस का चर्चित कार्निवल रोमन कैथोलिक संप्रदाय के उपवास के महीने से जुड़ा हुआ है.

कार्निवल के पहले दिन वेनिस के कॉफ़ी शॉप के भीतर का एक नज़ारा. यह कार्निवल 17 फ़रवरी तक चलेगा.

सेंट्रल वेनिस लोगों से खचाखच भरा दिखा. रविवार की दोपहर कार्निवल फ़्लाइट ऑफ़ द एंजिल समारोह से शुरू हुआ.

फ्लाइट ऑफ़ द एंजिल थियेटर से जुड़ी एक पुरानी परंपरा है जो सेंट मार्क स्क्वायर पर मनाई जाती है.

मुखौटे से जुड़े इस मशहूर उत्सव को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. यह पहली बार 11वीं सदी में मनाया गया.

कार्निवल के दौरान अलग अलग और रोचक अंदाज़ की पोशाकें पहनने का रिवाज है.

अजब ग़ज़ब मास्क और परिधान में सजे लोग सेंट मार्क स्क्वायर पर रविवार को नज़र आए.

इसमें शामिल लोग पूरी तरह से अपने चेहरों पर रंग लगाकर आते हैं.

कभी ये कार्निवल यूरोपीय राजशाही का पसंदीदा आयोजन रहा है.

इसमें नाचते गाते लोगों का समूह पूरे शहर से गुज़रता है.

रंग बिरंगे चेहरों के साथ लोग इकट्ठा होते हैं.

यह कार्निवल न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)