पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए घर के मुहूर्त पर आ रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, वेटनरी डॉक्टर और दादी की मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहाबाद। यहां के सिरसा रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत एक वेटनरी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार 3 अन्य व 1 बाइक सवार घायल हैं। घायलों में से 3 को फतेहाबाद सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

 

 

- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हिजरावां गांव के रहने वाले वेटनरी डॉक्टर ने फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में मकान बनाया था।
- गुरुवार को इस मकान का मुहूर्त होना था। इसके चलते वेटनरी डॉक्टर विनोद अपनी दादी गुड्डी देवी, एक भतीजे, एक भतीजी और बहन को लेकर गांव से फतेहाबाद आ रहा था।
- इसी दौरान अचानक से बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। 
- पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें डॉक्टर विनोद, उसकी दादी गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
- वहीं भतीजा, भतीजी और बहन घायल हैं। बाइक सवार भी घायल है। इनमें से तीन को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
- सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से मामले में 174 की कार्रवाई करके बयान दर्ज किए गए।

खबरें और भी हैं...