पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/हैदराबाद. डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' को तीन कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म और बेस्ट एक्शन डायरेक्शन के साथ-साथ बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड भी दिया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 1600 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट डायरेक्शन, एक्टिंग, कहानी के साथ-साथ इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को भी जाता है। आर सी कमलाकन्नन हैं 'बाहुबली 2' के VFX सुपरवाइजर...
- बाहुबली : द बिगनिंग' के VFX सुपरवाइजर नेशनल अवॉर्ड विनर वी. श्रीनिवास मोहन थे। जबकि फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए यह जिम्मा आर सी कमलाकन्नन को मिला।
- फरवरी 2017 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कमलाकन्नन ने बताया था कि फिल्म के वीएफएक्स सीन को अंजाम देने में टेक्नीशियन्स की कई टीमें जुटी हुई थीं।
- उनके मुताबिक, दुनियाभर के 33 से ज्यादा स्टूडियोज ने मिलकर VFX पर काम किया। अक्टूबर 2015 में उनकी टीम ने VFX पर काम करना शुरू किया था और रिलीज के महज 10 दिन पहले पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो पाया था।
अलग-अलग स्टूडियोज ने ऐसे किया VFX पर काम
- कमलाकन्नन के मुताबिक, हैदराबाद बेस्ड मुक्ता VFX ने माहिष्मती पैलेस और राज्य का जिम्मा संभाला। इसके लिए करीब 15% हिस्सा रामोजी फिल्म सिटी में सेट लगाकर शूट किया गया। बाकी डिजिटल एक्सटेंशन की मदद से पूरा हो पाया।
- इसी तरह कुंतल राज्य (देवसेना का राज्य) का 30-40% हिस्सा सेट के जरिए पूरा किया गया। जबकि बाकी के लिए VFX का सहारा लेना पड़ा।
- कमलाकन्नन की मानें तो फिल्म के कुछ हिस्सों पर सर्बिया और ताशकेंट (उज्बेकिस्तान) के स्टूडियोज ने काम किया है।
कमलाकन्नन ने राजामौली के साथ 2004 में की थी पहली फिल्म
- कमलाकन्नन ने राजामौली के साथ साल 2004 में पहली बार फिल्म 'Sye' में काम किया था।
- इसके बाद दोनों 'Yamodonga'(2007, 'मगधीरा' (2009)और 'ईगा' (2012) के लिए साथ आए।
आगे की 7 स्लाइड्स में देख सकते हैं कैसे कमलाकन्नन की टीम ने VFX की मदद से तैयार किए 'बाहुबली 2' के सीन्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.