पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुमला. चैनपुर के तिगावल गांव की आदिवासी युवती का 13 मार्च को अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना के बाद 13 मई को पीड़िता का दुबारा अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है पहले मामले में आरोपी अभी पकड़े भी नहीं गए हैं। पुन: आरोपी के परिजनों पर ही अपहरण करने का आरोप है। इसकी सूचना पीड़िता की मां ने सोमवार को थाना में दी है। मंगलवार को पुलिस ने अपहरण करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें पूर्व में हुए अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी राजा नायक की मां बसंती देवी व फ्लोरा टोप्पो शामिल हैं।
पीड़िता की मां ने कहा कि दोनों महिलाएं सोमवार को घर पहुंची और बेटी से कहा कि हमारे साथ चलो बहू बनाकर रखेंगे। जिसके बाद वे उसे साथ लेकर चैनपुर के लिए निकल पड़े। लेकिन चैनपुर में पता करने पर उसकी बेटी वहां नहीं मिली।
युवती की तलाश में पुलिस जुटी है : थानेदार
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि 13 मई को पीड़िता का अपहरण किया गया है। जबकि 14 मई को पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी है। सूचना के बाद से ही पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। मंगलवार को मामले में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी राजा नायक अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी व युवती को सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.