पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिहार से एक और शर्मनाक वीडियो: Video Of Molestation In Bihar Viral On Social Media

लड़की गिड़गिड़ाती रही-'मुझे छोड़ दो' लेकिन वे चारों करते रहे छेड़छाड़, VIDEO वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना, बिहार। बिहार से 2 और शर्मनाक VIDEO सामने आए हैं। गया के वजीरगंज थाना के तरवां बाजार में एक अधेड़ सहित 4 लोगों ने दोस्त के साथ घूमने गई लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना का VIDEO वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे VIDEO में एक कपल को कुछ लोग पकड़कर पीट रहे हैं। वे लड़की के कपड़े फाड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जाती हैं...

 

यह है पूरा मामला...

- पहला वीडियो: एक अधेड़ सहित 4 लोग एक लड़की और उसके दोस्त के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।  उन्होंने लड़की को पकड़ रखा है। लड़की गिड़गिड़ा रही है कि भइया उसे छोड़ दो। लेकिन वे लोग उसके साथ लगातार मारपीट और छेड़छाड़ कर रहे हैं।

-आरोपी लड़की के साथ मौजूद लड़के को भी बेरहमी से पीटते हैं।

 

दूसरा वीडियो-वहीं दूसरे VIDEO में दिख रहा है कि एक कपल को कुछ लोग पकड़कर पीट रहे हैं। वे लड़की के कपड़े फाड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं।

 

-गया के SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि वजीरगंज मामले में VIRAL वीडियो के आधार पर पीड़िता और अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। लड़की अपने मित्र के साथ वहां घूमने या मिलने गई थी। तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले के 2 आरोपी अभी फरार हैं।