पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी में नकल: Video Viral Fraud In Exam, Uttarpradesh Case

बेटे को पास कराने प्रिंसिपल पिता ने अपनाई ये ट्रिक, सामने आया VIDEO

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर, यूपी। सोशल मीडिया पर VIRAL इस वीडियो ने प्रदेश की योगी सरकार के नकल मुक्त एग्जाम से पर्दा उठा दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स एक कॉलेज के प्रिंसीपल हैं। वे अॉफिस में बैठकर अपने बेटे का पेपर सॉल्व कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

 

-मामला जिले के दोस्तपुर कस्बे के बड़ौली चौराहे के समीप स्थित पंडित सत्यमनारायण द्विवेदी डिग्री कॉलेज का है। 

-बताया जा रहा है कि गुरुवार को अवध यूनिवर्सिटी का हिंदी का पेपर था। 
-स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय अपने बेटे की कॉपी ऑफिस में बैठ कर भर रहे थे। 
-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह प्रिंसिपल बेटे के लिए फोन पर किसी से पूछकर शीट भर रहे हैं। 
इस मामले पर DM विवेक ने कहा है कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।