पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा. इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने वीडियो वायरल किया है। वीडियो में जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो रही है। दरअसल, शिकोहाबाद से कुछ यात्री इंजन से सटे जनरल बोगी में सवार हुए। ट्रेन जैसे ही शिकोहाबाद से चलना शुरू हुई तभी कुछ देर बाद दो युवकों और एक व्यक्ति के बीच बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
- दोनों लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवक ने उस व्यक्ति का मारना शुरू कर दिया। एक युवक ने बेल्ट निकाल कर उस व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी। एक यात्री ने झगड़ा करने से मना किया तो दूसरे युवक ने बेल्ट लेकर उसको भी मारने की धमकी दी। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद कोई भी यात्री बीच-बचाव कराने के लिए आगे नहीं आया।
- दोनों युवक उस व्यक्ति को खींचकर बेल्ट और लात-घूंसों से मार रहे थे तभी पीटने वाले व्यक्ति ने खुद को बचाने का बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वो कुछ नहीं कर सका। दोनों युवक उस व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
युवक ने वायरल किया वीडियो
- ट्रेन में मौजूद एक यात्रा ने पूरे घटना का वीडियों बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने से पहले आउटर पर ही पिटाई करने वाले दोनों युवक ट्रेन से उतर गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.