पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोरखपुर. सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो ने बीजेपी विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराजगंज जिले की सदर सीट से बीजेपी विधायक जय मंगल कनौजिया इस वीडियो में एक कैसिनो में बैठे शराब पी रहे हैं और जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
- यह वीडियो नेपाल के रुपन्देही जिले में 15 अप्रैल को एक कैसिनो का बताया जा रहा है। टाइगर रिजॉर्ट नेपाल के सबसे बड़े कैसिनो में शुमार है। यह कैसीनो विदेशी महिलाओं के देह व्यापार व भारतीय पुराने नोट को खपाने के कारण भी चर्चा में रहता है। भाजपा विधायक के साथ उनके कुछ साथी भी हैं।
क्या कहना है विधायक का
- विधायक ने वीडियो वायरल होने और अपने ऊपर लगे आरोप के संबंध में कहा कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। वीडियो किसके द्वारा बनाया गया है और उसमें कौन-कौन लोग शामिल है उन्हें पता नहीं है।
कौन हैं जय मंगल कनौजिया
- भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक जय मंगल कनौजिया महाराजगंज नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उसके पूर्व जय मंगल गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज महाराजगंज में क्लास फोर्थ की नौकरी कर रहे थे।
- जय मंगल कनौजिया महाराजगंज में अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में महाराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी के सहयोग से इनको भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला। बहुजन समाज पार्टी के निर्णय मंगल को पटकनी दी और सदर विधायक बने। महाराजगंज के भाजपा सांसद पंकज चौधरी के करीबी माने जाते हैं।
क्या कहना है पार्टी का
- भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना विधायक के इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है, फिलहाल वो उनका निजी मामला है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.