पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हथियारों के साथ बदमाशों ने फिर वायरल किया वीडियो, बंदूकें सामने रख कर रहा स्मोकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहरोड़(अलवर). बदमाश पुलिस से किस कदर बेखौफ हैं यह रविवार को सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो में सामने आया है। वीडियो में अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ करीब 15 लोग एक ठिकाने पर बैठे नजर आ रहे हैं। इनमें से एक हरियाणा के नांगल चौधरी की गोठड़ी ग्राम पंचायत सरपंच का पति वीरेंद्र गुर्जर के रूप में पहचाना गया है। ये है मामला...


गौरतलब है कि 14 मार्च को भी आधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ एक बदमाश ने धमकी भरा वीडियो वायरल किया था, लेकिन पुलिस एक माह बाद भी उसे नहीं पकड़ पाई है। वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि यह पुराना है। हमने पहचाने गए चेहरे की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। उल्लेखनीय है कि गत माह पहाड़ी गांव के विक्रम उर्फ चांदनाथ ने हथियारों के साथ एक वीडियो वायरल किया था। इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था।


^सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वायरल वीडियो एक माह पुराना है। अब इसे डाले जाने की सूचना है। हरियाणा के गोठड़ी गांव का एक युवक भी है। आरोपी चांदनाथ के घर दबिश दी थी। साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद से अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करेंगे।
महावीर सिंह शेखावत, थानाधिकारी बहरोड़

खबरें और भी हैं...