पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullu News Vigilance Seized 150 Bags Of Government Cement From Private House Under Construction

निर्माणाधीन निजी मकान से विजिलेंस ने सरकारी सीमेंट के 150 बैग बरामद किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजिलेंस के कुल्लू थाने की एक टीम ने बदाह के पास एक निर्माणाधीन मकान से सरकारी सीमेंट के 150 बैग भरे हुए और 120 बैग खाली बरामद किए हैं। विजिलेंस की टीम ने इस सीमेंट को सिविल सप्लाई को सौंप कर सिविल सप्लाई कारपोरेशन और पीडब्ल्यूडी से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जो सीमेंट बरामद किया गया है उसे एक सरकारी ठेकेदार को भुंतर स्थित सिविल सप्लाई कारपोरेशन से दिया गया था। सरकारी ठेकेदार इस सीमेंट को पाहनाला क्षेत्र के पचाहली-सिलिंग सड़क में डंगा लगाने के लिए ले गया था जिसमें ठेकेदार ने करीब 300 सीमेंट के बैग सिविल सप्लाई भुंतर से उठाए हैं। लेकिन इस निर्माणाधीन मकान में यह सीमेंट क्यों रखा गया था और खाली बैग का सीमेंट कहां इस्तेमाल हुआ है इसको लेकर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि उक्त ठेकेदार ने इस सीमेंट को कहां इस्तेमाल किया है। लिहाजा, विजिलेंस की इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हडकंप मच गया है।

हालांकि अभी तक निर्माणाधीन मकान में सीमेंट के इस्तेमाल करने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विजिलेंस ने इस मामले में सिविल सप्लाई कारपोरेशन और लोक निर्माण विभाग से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

उप-अधीक्षक विजिलेंस थाना कुल्लू मदन धीमान ने बताया कि विजिलेंस ने फिलहाल, बरामद हुए सीमेंट के बैग को सिविल सप्लाई कारपोरेशन को सौंपा है और इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है।

खबरें और भी हैं...