पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदंतेवाड़ा। कोंटा में दो दिन पहले हुए नक्सली हमले को लेकर सीएम ने कहा कि ऐसी कायराना हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं। विकास जारी रहेगा। नक्सल गतिविधियां विकास को रोकना चाहती हैं। गौरतलब है कि नक्सलियों ने कोंटा इलाके में सर्चिंग पर निकले छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों पर हमला किया। रविवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में कार के परखच्चे उड़ गए। हमले में कुल 7 जवान शहीद हो गए। मंगलवार को सीएम ने इसी इलाके में कोंटा विधानसभा के दोरनापाल में आम सभा की। यहां भी उन्होंने नक्सलियों की इस कायराना करतूत की घोर निंदा की। इसके बाद वे दंतेवाड़ा के बचेली पहुंचे। सीएम बचेली में रात्रि विश्राम करेंगे।
- पहले चरण के विकास यात्रा में सीएम डॉ. रमन सिंह मंगलवार को बीजापुर विधानसभा के भोपालपट्टनम पहुंचे। यहां आम सभा में मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि गत चुनाव में यहां नोटा का बटन ज्यादा दबा था। इस बार ध्यान रखना, न नोटा बटन न ही कांग्रेस, केवल बीजेपी। आपके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी तरक्की के रास्ते खोल रही है। मैं यहां आपसे कोई संपत्ति मांगने नहीं आया हूं। केवल आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। मंच से रमन सिंह ने किसानों को धान बोनस और तेंदुपत्ता के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी।
- यहां से हेलीकॉप्टर से कोंटा विधानसभा के दोरनापाल पहुंचे। यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के बचेली में पहुंचे। सीएम ने बचेली में कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ में विकास नहीं दिखता है। मैं दावा करता हूं कि वे दंतेवाड़ा आएं। उनके अमेठी और रायबरेली से ज्यादा विकास यहां हुआ है। यहां देखें और सीखकर अमेठी जाएं। वहां जाकर विकास करें।
- भोपालपट्टनम पहुंचकर वहां के लोगों को 104 करोड़ का शिलान्यास, 112 करोड़ के दूसरे विकास कार्यों की सौगात दी। सड़क हम बना रहे हैं यहां के विकास के लिए ताकि बच्चे स्कूल जा सकें। माताएं को प्रसव के लिए अस्पताल जाना आसान हो जाए। नक्सलियों ने स्कूलों को ध्वस्त किया और हमने बनाया।
- कांग्रेस के समय में यहां लोग भूखमरी से मरते थे। अब इन्हें 1 रुपए किलो चावल, चना और नमक मिल रहा है। यहां के लोगों का पेट भर रहा है। अब यहां के बच्चे एजुकेशन में अच्छा कर रहे हैं।
- सीएम ने कहा कि वे अपने काम की समीक्षा जनता के दरबार में करते हैं। ये सबसे बड़ा सोशल ऑडिट है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान बचेली में 108 करोड़ का भूमि पूजन और लोकार्पण होगा।
लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था
- सीएम ने कहा कि जब वे बीजापुर को जिला बना रहे थे तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। पहले बीजापुर आने से लोग डरते थे। अब ये इलाका विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
- आने वाले समय में यहां 132 केबी की लाइन बन जाएगी जिससे यहां के लोगों को बिजली की समस्या नहीं होगी। सौभाग्य योजना के तहत हर बारे, टोले और मंजरे में बिजली होगी। बीजापुर विधानसभा के लोगों को सीएम ने 3600 करोड़ की शिलान्यास समेत दूसरी सौगातें दी।
जनता को बताने जा रहा हूं, विकास कार्य नहीं रुकेगा
- बीजापुर निकलने से पहले सीएम रायपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वे वहां की जनता को बताने जा रहे हैं, कि विकास थमेगा नहीं, रुकेगा नहीं, विकास कार्यों में लगे जवानों पर नक्सल हमले करना बेहद गलत है। रमन सिंह ने दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट की घटना को निंदनीय बताया। सीएम इस यात्रा में भोपालपट्टनम में पहुंचने के बाद आमसभा करेंगे। इस के बाद लंच करके वे यहां से हेलीकॉप्टर से 178 किमी दूर कोंटा विधानसभा के दोरनापाल में आम सभा करेंगे। यहां से 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से चलकर दंतेवाड़ा विधानसभा के बचेली पहुंचेंगे। यहां आम सभा और रात्रि विश्राम होगा। गौरतलब है कि सीएम की बस्तर यात्रा से ठीक पहले रविवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। इससे पुलिस के 7 जवान शहीद हो गए। इस गंभीर घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फोटो : शैलेंद्र ठाकुर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.